फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से मिली राहत, मंडी में गेहूं भीगने का खतरा

विज्ञापन
जींद अनाज मंडी में गेहूं पर डाली गई तिरपाल। आढ़ती
विज्ञापन
जींद। शहर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल छा गए। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हुई इस बारिश से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री से घटकर करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि, इस बूंदाबांदी ने अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी। मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीगने का खतरा बन गया जिसे बचाव लिए तुरंत तिरपाल (ट्रिपल) से ढकने की व्यवस्था की गई।
मजदूरों ने तेजी से गेहूं को सुरक्षित करने का काम किया, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। यदि बारिश तेज होती तो बड़े नुकसान की आशंका थी। फिलहाल हल्की बारिश से राहत तो मिली है लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को लेकर चिंता बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें