फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खटकड़ टोल पर जारी रही चालकों की हड़ताल

Sat, 13 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिट एंड रन संशोधन बिल वापस लेने की मांग को लेकर ट्रक यूनियन का विरोध शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल में 500 से ज्यादा ट्रकों के पहिए थमे। इस दौरान चालकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के प्रधान कृष्ण चहल व अनिल कुमार ने कहा कि सरकार नए कानून को लागू नहीं करने को लेकर उन्हें गुमराह रही है, जबकि यह कानून लागू किया जा रहा है। अब सरकार जब तक आधिकारिक रूप से यह कानून रद्द करने व वापस लिए जाने की घोषणा नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इससे पहले भी नए साल की शुरुआत में ही इस कानून के विरोध में ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर उतर आए थे और अन्य सामान के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की भी पंपों पर किल्लत हो गई थी। बाद में कानून वापस लिए जाने के हवाले पर हड़ताल खत्म हो गई थी। नए कानून को लेकर सरकार सभी ट्रक चालकों को गुमराह करने का काम कर रही है। जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं ले लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में जिलेभर में ट्रक चालक हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते एक दिन में तीन से चार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। ी हानि उठानी पड़ेगी।

सब्जी मंडी में नहीं है अभी असर

सब्जी मंडी हड़ताल का कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते अभी सब्जी मंडी में हड़ताल का असर बेअसर रहा है। अभी सब्जी मंडी में दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक सब्जियां लेकर पहुंच रहे है, जिससे सब्जी मंडी में ढुलाई होने वाले माल पर अभी किसी भी तरह का कोई असर नहीं है। -मोहित गुंबर प्रधान सब्जी मंडी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें