फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धरना दे रहे ड्राइवर पांच को करेंगे प्रदर्शन, गिरफ्तारी कर आवाज दबाने का लगाया आरोप

Thu, 01 Feb 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी04: खटकड़ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे ड्राइवर और अन्य संगठन पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। हिट एंड रन कानून के खिलाफ खटकड़ टोल प्लाजा पर ऑल चालक व मालिक एकता मंच जींद का धरना बुधवार को 25वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भागल सिंह व संचालन आजाद पांचाल ने किया। देश व प्रदेश में चल रहे ड्राइवर, ट्रांसपोर्टर व मालिकों के आंदोलन की भाजपा सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। इसका खामियाजा आने वाले समय में भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि बजट सत्र में ड्राइवर विरोधी हिट एंड रन रूपी काले कानून को रद्द किया जाए। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के राज्य प्रधान मोहम्मद सरताज को तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाए और उनके ऊपर बनाए गए झूठे मुकदमे रद्द किए जाएं। इसी को लेकर पांच फरवरी को जींद में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहम्मद सरताज को भाजपा सरकार ने ड्राइवर के आंदोलन को दबाने के लिए झूठे मुकदमे बनाकर जेल में डाला हुआ है, जिसे ड्राइवर समाज सहन नहीं करेगा। ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। इन प्रदर्शनों में आम जनता सहित चालकों एवं वाहनों के मालिक हिस्सेदारी करेंगे। उन्होंने मांग की कि हिट एंड रन कानून को निरस्त किया जाए। देश के 22 करोड़ चालकों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग का गठन किया जाए। राष्ट्रीय चालक दिवस की घोषणा की जाए और सरकारी कैलेंडर में लागू किया जाए। इस अवसर पर महावीर पेगां, प्रदीप शर्मा, कपूर सिंह, उचाना ट्रक यूनियन के प्रधान ईश्वर श्योकंद,नरेंद्र बुआना, धर्मपाल शर्मा, राजेश प्रधान, आजाद पांचाल, बलराज शर्मा, प्रधान कृष्ण चहल मौजूद थे।

31जेएनडी04: खटकड़ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे ड्राइवर और अन्य संगठन पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें