जींद। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे जींद डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस ने बड़ौदा गांव के पास एक मालवाहक (टाटा एस) को टक्कर मार दी। इसके बाद वह हाईवे किनारे पलट गई। इससे 32 यात्री घायल हो गए। बस चालक की हालत गंभीर होने पर नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
शनिवार को जींद डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस टोहाना से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच बस चालक संदीप वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इस पर यात्रियों ने मना भी किया था लेकिन चालक ने बात नहीं मानी। बस की रफ्तार भी ज्यादा थी। इसस चालक संतुलन खो बैठा। हाईवे किनारे खड़े टाटा एस को टक्कर मार दी। इसके बाद वह डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे किनारे पलट गई। इससे बस में सवार करीब 50 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 32 घायल हो गए। थुआ निवासी बस चालक संदीप की गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
घायलों में ये हैं शामिल
बस के चालक संदीप, परिचालक सुरेंद्र, करसिंधु निवासी मानसी, कापड़ो निवासी अंकित, खरल निवासी कमल, डूमरखा निवासी अंग्रेजो, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी विनय, हरिनगर, नरवाना निवासी नीलम, सुरजाखेड़ा निवासी नवीन, ढाकल निवासी प्रवीन, खरड़वाल निवासी राजपति, डूमरखा कलां निवासी पाली और अनिल घायल आदि हो गए। मालवाहक का चालक शौच के लिए गाड़ी साइड में खड़ी कर चला गा था।
वहीं मालवाहक के चालक पंकज ने बताया कि वह उचाना का रहने वाला है। वह गाड़ी का काम करवाने के लिए जींद जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए रुका था। अचानक रफ्तार में आई बस ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वह गाड़ी में नहीं था। इसलिए हताहत नहीं हुआ बॉक्स
नागरिक अस्पताल में सुबह करीब 10:30 बजे पीड़ित आने शुरू हुए थे। 24 घायल उचाना के अस्पताल में पहुंचे। इसमें से कई लोगों की हालत गंभीर थी जिन्हें जींद रेफर किया गया। 18 मरीज को हल्की चोटें हैं जिनको यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। बस चालक संदीप को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।-डॉ. सुशील गर्ग, एसएमओ, नागरिक अस्पताल उचाना
14जेएनडी33-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त टाटा एस। संवाद
14जेएनडी33-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त टाटा एस। संवाद
14जेएनडी33-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त टाटा एस। संवाद
14जेएनडी33-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त टाटा एस। संवाद