फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के वार्ड-12 में गहराया पेयजल संकट, जलघर पहुंचीं महिलाएं

Sun, 02 Jun 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी22-पेयजल किल्लत को लेकर जनस्वाथ्य विभाग पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के वार्ड-12 में लोगों को पेयजल किल्लत से गुजरना पड़ रहा है। कई बार वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत नपा और जनस्वास्थ्य विभाग को दी लेकिन समाधान नहीं हो पाया। वार्ड के लोगों को केवल कोरा आश्वासन ही हाथ लगा है। वार्ड-12 निवासी प्रवीन, नीलम, रोशनी ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग का एक माह से उनके घरों में पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा है। कई बार इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन कोरा आश्वासन ही उन्हें हाथ लगा। इसके कारण उनके वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड के लोगों ने बताया कि उन्हें 15 रुपये प्रति कैंपर के हिसाब से घर में कैंपर रखवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन को उनकी समस्या से कोई सरोकार नहीं है। वार्ड के लोगों की मांग है वार्ड से पेयजल समस्या का समाधान किया जाए ताकि उन्हें समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


वार्ड-12 में पेयजल समस्या है। जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा ताकि वार्ड के लोगों को पेयजल किल्लत से ना गुजरना पड़े। -नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, जुलाना।

02जेएनडी22-पेयजल किल्लत को लेकर जनस्वाथ्य विभाग पहुंची महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें