फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 24 को निकलेगा सीएम शहरी आवास योजना के प्लॉट का ड्रॉ

Sun, 23 Jun 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी12 : बैठक में भाग लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अ​धिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सफीदों और जुलाना के आवेदकों की ओर से बुक करवाए गए प्लॉटों का ड्रॉ 24 जून को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय सभागार में निकाला जाएगा। प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम 26 जून को रोहतक में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान राजा ने अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकार चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जुलाना, पिंजौर, महेंद्रगढ़, सफीदों, सिरसा, गोहाना, जगाधरी, और रेवाड़ी शहर के लिए फरवरी 2024 में ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करवाई गई थी। इनमें घुमंतू जाति, विधवा और अनुसूचित जाति के लोग शामिल थे। जिले में जिन लोगों ने प्लॉट की बुकिंग करवाई थी, उनका ड्रॉ सीआरएसयू में 24 जून को निकाला जाएगा। जिन आवेदकों को प्लॉट आवंटित होंगे उनमें से कुछ को रोहतक में 26 जून को प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह अपने हाथों से प्लॉट के अधिकृत पत्र प्रदान करेंगे।
डीसी ने कहा कि प्लॉट के लिए जुलाना में घुमंतू जाति के दो, विधवा के 17, अनुसूचित जाति के 70 अन्य 45 को मिलाकर 134 आवेदकों ने बुकिंग करवाई थी। सफीदों में घुमंतू जाति में 5, विधवा में 27, अनुसूचित जाति में 50 व अन्य में 173 को मिलाकर कुल 255 आवेदकों ने बुकिंग करवाई है। बैठक में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, डीएमसी वीरेंद्र सहरावत और एसडीम राकेश सैनी मौजूद रहे।

22जेएनडी12 : बैठक में भाग लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें