फोटो संख्या:71- कनीना में नालों की सफाई करते नगर पालिका सफाई कर्मचारी--संवाद
कनीना। बारिश के मौसम को देखते हुए नगरपालिका कनीना ने शहर में नालों और नालियों की सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगरपालिका की टीम की ओर से विभिन्न वार्डों में नालों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले पूरे शहर की नालियों को साफ कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नालियों में पॉलिथीन व कूड़ा-कचरा न डालें। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन के कारण नालियां जाम हो जाती हैं जिससे बरसात का पानी जोहड़ों तक नहीं पहुंच पाता और परिणामस्वरूप पानी घरों में घुसने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। संवाद