फोटो संख्या:78- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में छात्रा को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाते
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में कैंसर से बचाव में मददगार एचपीवी का टीका लगवाने के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम पीएचसी इंचार्ज डॉ. पिंकी जांगिड़ के मार्गदर्शन में लगाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूनम रैबारी, स्वास्थ्यकर्मी रेणु कुमारी एवं सोनू ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी महत्वपूर्ण, सुरक्षित और प्रभावी उपाय है।
एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की उम्र आयु वाली लड़कियों को लगाई जाएगी। संवाद