फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉ. विवेक ने गणपति के कई स्वरूपों का किया संग्रह

Mon, 09 Sep 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी05 : डॉ. विवेक सिंगला के पास पत्थर से बनाए गए गणपति। संवाद
विज्ञापन
जींद। दंत चिकित्सालय चलाने वाले डॉ. विवेक सिंगला के पास गणपति के 3106 विभिन्न स्वरूपों का संग्रहालय है। 1988 में जब वह मुंबई गए तो उनको वहां गणपति के अलग स्वरूप के दर्शन हुए। उसके बाद उन्होंने गणपति के विभिन्न स्वरूपों का संग्रह करना शुरू कर दिया। 2006 में गणपति के अलग-अलग स्वरूप रखने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। डाॅ. विवेक सिंगला के पास जितने भी गणपति के स्वरूप हैं वह एक-दूसरे से मेल नहीं खाते हैं।
विज्ञापन

गणपति की मूर्तियों को संग्रह करने का किस्सा भी बड़ा रोचक है। मुंबई जाने पर वहां गणेश विसर्जन के दौरान गणपति के कई रूप देखे थे। गणेश पर दिल आ गया और वहीं से मूर्तियां इकट्ठी करनी शुरू कर दी। कोई मूर्ति दो इंच की है, तो कोई दो फीट की। करीब 400 गणेश तो उन्होंने खुद भी बनाए हैं। डाॅ. विवेक सिंगला ने बताया कि जब भी वह विदेश यात्राओं पर गए तो वहां से भी गणेशजी की मूर्तियां लेकर आए। उनके पास थाईलैंड, इटली, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, फिलीपींस से आई मूर्तियां हैं। सिंगला के संग्रहालय में कोई गणेश मोबाइल चला रहा है तो कई बुलेट पर सवार हैं। दालों से बना गणेश ध्यान खींचता है, तो साबुन से बना गणपति भी इतना ही सुंदर है।

08जेएनडी05 : डॉ. विवेक सिंगला के पास पत्थर से बनाए गए गणपति। संवाद

08जेएनडी05 : डॉ. विवेक सिंगला के पास पत्थर से बनाए गए गणपति। संवाद

08जेएनडी05 : डॉ. विवेक सिंगला के पास पत्थर से बनाए गए गणपति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें