फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वार्ड 5 में गली का निर्माण शुरू, बारिश होने पर भर जाता था पानी

Mon, 09 Sep 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
गली निर्माण का जायजा लेने पहुंचे पार्षद पंकज करसिंधु। संवाद
विज्ञापन
उचाना। वार्ड पांच में राजकीय कन्या स्कूल के साथ वाली गली का निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों के अलावाराहगीरों ने भी राहत की सांस ली है। रविवार को वार्ड पार्षद पंकज करसिंधु ने निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

वार्डवासी तरषेम, सुभाष ने कहा कि संती देवी अस्पताल रोड, कान्हा सेवा सदन वाली गली का लेबल ऊंचा होने के चलते यहां बारिश के बाद पानी भर जाता है। कई साल पहले गली का निर्माण होने से जगह-जगह से गली उबड़-खाबड़ हो गई थी। काफी पुरानी मांग गली निर्माण की है जो पूरी हो चुकी है। गली का लेबल दोनों गलियों के बराबर अब होने से यहां जलभराव नहीं होगा। वार्ड पांच के पार्षद पंकज करसिंधु ने बताया कि वार्ड के लोगों की गली निर्माण की मांग बहुत पुरानी है। चुनाव घोषित होने से पहले गली को लेकर टेंडर सहित सभी कार्यवाही पूरी हो चुकी थी। अब काम शुरू हो गया है इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें