फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर पालिका प्रधान पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे डॉ. विकास

विज्ञापन
फोटो 7एसएफडीएम2सुप्रसिद्ध समाजसेवी आचार्य डॉ विकास मलिक। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। समाजसेवी आचार्य डॉ. विकास ने नगर पालिका प्रधान पद का चुनाव लड़ने की चर्चाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। मंगलवार को रामपुरा मार्ग स्थित ओम आयुर्वेदा अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। वे केवल समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव की तैयारी कर रहे सभी संभावित उम्मीदवारों को उनकी शुभकामनाएं हैं। जो भी प्रत्याशी समाज और क्षेत्र के हित में ईमानदारी से कार्य करेगा, उसे वे तन, मन और पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग देंगे। आचार्य डॉ. विकास ने कहा कि वर्तमान में वे जिन सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं, उन्हें भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने चुनाव लड़ने संबंधी सभी अफवाहों और भ्रमों का खंडन करते हुए लोगों से भ्रामक प्रचार पर ध्यान न देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें