जींद। टपरीवास एवं विमुक्त जाति सामाजिक संगठन हरियाणा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में हरिकेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक का उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव करना रहा। जिसको लेकर विचार विर्मश किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. सुरेंद्र सिंह को संगठन का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया और प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर डॉ. सुरेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है वे उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे और समाजहित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर हेडी नायक सभा के राष्ट्रीयाध्यक्ष गोधूराम, गीता राम वरिष्ठ, राजीव कुमार, गुरुचरण सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामधारी फतेहाबाद, तेलूराम पलवल, राम सिंह वकील हिसार मौजूद थे।