फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉ. रणबीर कौशल ने संभाला आरजीएम उचाना में प्राचार्य का कार्यभार

विज्ञापन
24जेएनडी18-राजीव गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य का कार्यभार संभालने पर डॉ. रणवीर कौशल का स्वाग
विज्ञापन
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य के तौर पर मंगलवार को डॉ. रणवीर कौशल ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. कौशल का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 36 वर्ष का अनुभव रहा है। 30 वर्षों तक उन्होंने विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक के तौर पर अपनी सेवाएं दी।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नरवाना, राजकीय महाविद्यालय सफीदों, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा, राजकीय महाविद्यालय उकलाना एवं राजकीय महाविद्यालय उगालन में बतौर प्राचार्य के तौर पर अपनी सेवाएं दी। डॉ. कौशल ने महाविद्यालय में प्राचार्य का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह सभी को साथ लेकर एक परिवार की तरह राजीव गांधी महाविद्यालय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य आईएस लाखलान, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें