फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 10 पुस्तकें लिख चुकीं डॉ. हिमांशु, मिल चुका पावरफुल वुमेन ऑफ हरियाणा का खिताब

विज्ञापन
15जेएनडी21: डॉ. हिमांशु गर्ग। स्वय
विज्ञापन
जींद। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमांशु गर्ग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। इसके चलते उनको कई बार सम्मानित होने का अवसर मिल चुका है।
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर डॉ. हिमांशु गर्ग को बेस्ट एजुकेटर अवॉर्ड 2024 व पावरफुल वुमेन ऑफ हरियाणा 2022 से नवाजा जा चुका है। डॉ. हिमांशु गर्ग शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 20 सालों से अपनी सेवाएं दे रही हैं।
लड़कियों की अच्छी शिक्षा और जटिल विषयों को सरलता से समझने के लिए ये कंप्यूटर साइंस के विभिन्न विषयों की 10 पुस्तकें लिख चुकी हैं। विभिन्न मैगजीन एवं पेपर्स में मोटिवेशनल आर्टिकल्स भी लिख रही हैं ताकि समाज को एक सकारात्मक दिशा मिल सके।
विज्ञापन

आर्ट एंड क्राफ्ट ट्रेनर के रूप में कार्य करके लड़कियों को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करती हैं। पहले भी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड, पावरफुल वुमेन ऑफ हरियाणा 2022, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बेस्ट एजुकेटर अवॉर्ड आदि दर्जन से भी ज्यादा अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हिसार के जिमखाना क्लब में नारायणी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यूनिक टीचर्स अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पूरे राज्य से ऐसे शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में संघर्ष और सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं सांसद सावित्री जिंदल ने जींद के राजकीय महिला कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. हिमांशु गर्ग को बेस्ट एजुकेटर अवॉर्ड 2024 से नवाजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें