फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनावरण से पहले आग लगाकर की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित

Sun, 14 Apr 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी17 : गांव लोहचब में खंडित की गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
जींद। लोहचब गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अनावरण होने से पहले ही आग लगाकर खंडित कर दिया गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में लोहचब गांव के मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं। पत्नी ने सरपंच बनने के बाद समाज की कुएं वाली जगह पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाई थी। 14 अप्रैल को उसका अनावरण विधायक या अन्य किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से करवाया जाना था। प्रतिमा को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए कपड़े से ढका गया था। 12 अप्रैल की रात को किसी शरारती ने प्रतिमा में आग लगाकर खंडित कर दिया। इससे उनके समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

13जेएनडी17 : गांव लोहचब में खंडित की गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें