फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला महाविद्यालय और बार एसोसिएशन के बीच एमओयू

Sat, 24 May 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी12-एमओयू पर हस्ताक्षर दिखाते हुए प्राचार्य जयनारायण गहलावत और जिला बार एसोसिएशन के पदाध
विज्ञापन
जींद। प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय और जिला बार एसोसिएशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया, विधिक सहायता, नागरिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विकास लोहान ने कहा कि यह साझेदारी छात्राओं को अदालत की कार्यप्रणाली और विधिक प्रणाली को समझने का अवसर देगी। इससे उनमें व्यावहारिक समझ और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। सचिव अधिवक्ता संदीप कौशिक ने कहा कि एमओयू के माध्यम से छात्राएं केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं से भी परिचित होंगी। यह कदम उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।
प्राचार्य ने कहा कि यह सहयोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है, जो अनुभवजन्य शिक्षा और वास्तविक जीवन से जुड़ाव पर बल देती है। छात्राओं को सामाजिक न्याय, विधिक चेतना और व्यावहारिक ज्ञान का समावेश इसी प्रकार की पहल से संभव होता है। इस मौके पर जितेंद्र कुमार और मोहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें