20जेएनडी05: योग का अभ्यास करते हुए छात्राएं। स्रोत कॉलेज
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम करवाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अमरजीत कौर और डाॅ. प्रतिभा ने किया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नीलम और नवनीत ने शिरकत की। कार्यक्रम में 12 आसनों को मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया।
डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि तनाव और डिप्रेशन शरीर को लचीलापन, पाचन क्रिया में सुधार, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए सूर्य नमस्कार सर्वोत्तम योग है। उन्होंने बताया कि योग से बढ़कर कोई ऐसी क्रिया नहीं है, जो शरीर के विकारों को दूर कर सके। हमें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग व प्राणायाम करने चाहिए। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर अर्चना और अनीता मौजूद थी।