फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर बाहर खुले में कूड़ा-कचरा नहीं फेंके : नरेंद्र नाडा

विज्ञापन
12जेएनडी08: सेव संस्था सदस्य कूड़ा उठाते हुए। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने रविवार को महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 461 वां अभियान था।
विज्ञापन

प्रधान नरेंद्र नाडा ने कहा कि स्वच्छता हर किसी की जिम्मेदारी है। कूड़ा डस्टबिन में डालें। रोड पर बाहर खुले में कूड़ा-कचरा नहीं फेंके। डस्टबिन नगर परिषद की ओर से निर्धारित जगह पर रखें या नगर परिषद की गाड़ी को दें।
हर नागरिक स्वच्छता में अपना योगदान दे तभी स्वच्छता संभव है। स्वच्छता पर्यावरण का मुख्य हिस्सा है। जब हम हर प्रकार का कूड़ा डस्टबिन में डालेंगे तो स्वच्छता रहेगी और पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा, समाज में बीमारियां कम होगी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अजमेर सिंह चौहान, बलबीर इंस्पेक्टर, रोहतास गुप्ता, डॉ राजेंद्र सिंह, बालवीर श्योकंद, सुजान सिंह पूनिया, बलजीत सिंह रेढू, धर्मवीर पूनिया, हरवीर सिंह, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें