फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन की चिकित्सकों को दो-टूक, अस्पताल को केवल रेफरल सेंटर न बनाएं

विज्ञापन
रजिस्टर में एंबुलेंस का दर्ज डाटा चेक करते सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने इमरजेंसी और अन्य वार्डों में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों को साफ निर्देश दिए हैं कि जब तक संभव हो मरीज का यहीं पर इलाज करों। उन्हें बेवजह रेफर करके परेशान न करो। अगर चिकित्सक को बीमारी नहीं समझ में आ रही है तो वह अपने सीनियर या किसी विशेषज्ञ को बुलाकर सलाह कर सकता है। मरीज को रेफर करने से पहले सीनियर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह जरूरी है। सिविल सर्जन ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के हर वार्ड का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने इमरजेंसी में दाखिल मरीजों से भी बात की। उनको दिए जा रहे इलाज व दवाइयों के बारे में मौजूद चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर एक सीनियर चिकित्सक को बुलाकर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों की मदद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज लोगों की जान बचाना है। हमें केवल अपने समय के अनुसार ड्यूटी नहीं करनी है, बल्कि इसको समाजसेवा समझकर लोगों की भलाई के कार्य करने हैं। इसके बाद सिविल सर्जन ने एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी ली। यहां ड्यूटी दे रहे अधिकारियों से पूछा कि एंबुलेंस कहां-कहां गई हैं। कितने चक्कर लगाए हैं। सिविल सर्जन ने आइसोलेशन वार्ड के साथ-साथ अन्य वार्डों का भी दौरा किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल के बाहर लगे वॉक टर्नल का भी निरीक्षण किया। जांच की कि यह सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। उन्होंने एमएस डॉ. गोपाल गोयल को यहां दो कर्मचारियों की नियमित रूप से 24 घंटे ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें