फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को निरक्षर न रखें, वे भी बन सकती हैं बड़ी अफसर : राजवंती देवी

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी25-दरियावाला गांव में महिलाओं को शपथ दिलाते हुए स्वास्थ्यकर्मी राजवंती। स्रोत कर्म
विज्ञापन
जींद। दरियावाला गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई। एमपीएचडब्ल्यू राजवंती देवी ने लोगों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को शिक्षा के समान अवसर देने की अपील की।
विज्ञापन

राजवंती देवी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण लिंगानुपात में गिरावट समाज के सामने गंभीर समस्या है। इसे दूर करने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच बदलनी होगी। रूढ़िवादी विचारधारा को त्यागकर बेटा-बेटी को समान मानना जरूरी है। बेटी घर पर बोझ नहीं, बल्कि घर की रोशनी होती है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। शिक्षित बेटियां सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को बेटा-बेटी में भेदभाव किए बिना बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें