संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नागरिक अस्पताल में विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह का समापना शनिवार को हुआ। इस मौके पर खुशी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने मरीजों की देखरेख और उन्हें दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही फायर सेफ्टी की भी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला और डॉ. विनीता रहीं। डॉ. भोला ने कहा कि जो व्यक्ति गंभीर रोगों से पीड़ित हैं, उनकी अगर प्यार से सेवा की जाए तो वो भी अपनी बीमारी को भूल कर मुख्य धारा के साथ अपना जीवन जी सकते हैं। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि जब भी अस्पताल में कोई मरीज आता है तो उसकी देखरेख अच्छे से करें। ऐसा कर हम उनके दर्द को तो कम कर ही सकते हैं साथ ही उनका जीवन भी आसान कर सकते हैं। हमें कैंसर, लकवा से पीड़ित रोगियों को हीन नहीं समझना चाहिए। हम मरीज की मनोवैज्ञनिक, शारीरिक और आत्मिक तरीके से सेवा कर मरीज का बेहतर उपचार कर सकते हैं। डॉ. विनीता ने कहा कि अगर हम गंभीर रोगों से पीडि़त मरीज के साथ सही तरीके से व्यवहार नहीं करेंगे तो वो बीमारी से तो टूटेगा ही साथ ही उसकी मनोस्थिति खराब होती चली जाएगी। इसलिए हमें मरीज के साथ बेहतरीन व्यवहार कर उसके दर्द को कम कर सकते हैं। हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी हम मरीज के पास हों तो उसके साथ आमजन जैसी बात और व्यवहार करें। हमारा जरा सा प्यार मरीज की जिंदगी को लंबा कर सकता है। इस मौके पर जगदीश गोस्वामी, दीक्षा धीमान, रमनदीप, स्नेह, हेमलता, आरती, निशा, मनीषा, ज्योति, रूबी, खुशबु, अन्नू, सोनम, सपना, पूजा, शीतल, नीतू, विधि, गीता, ललिता, प्रीति, पायल, अंकित, सुमन, रघुबीर, इंद्रो आदि मौजूद रहे।