फोटो। दिवाली पर्व पर डीसी डॉ वैशाली शर्मा को तिलक लगाती लड़की। स्रोत प्रशासन
जींद। कलाम बाल आश्रम में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं और उन्हें मिठाइयां व रिफ्रेशमेंट वितरित किए। डीसी को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दिवाली का त्योहार जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रकाश लेकर आता है। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भावना और आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। बच्चों को जीवन में उच्च संस्कार अपनाने और मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद