फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने पॉलीक्लीनिक में जांच शिविर लगाने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विकलांग अधिकार मंच के आह्वान पर शुक्रवार को विकलांगजनों ने नागरिक अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर सीएमओ कार्यालय के सामने धरना दिया। वहां पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया को ज्ञापन सौंपा। तीन घंटे धरना देने के बाद उन्होंने लघु सचिवालय के गेट तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिव्यांगों का कहना था कि इस समय विकलांग जांच शिविर पॉलीक्लीनिक में लगाया जा रहा है और वहां सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग उन्हें तंग कर रहा है। बिना सुविधाओं के उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने की अध्यक्षता जिला सचिव कपूर सिंह ने की। इस दौरान राज्य महासचिव रिषिकेश राजली ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार लगातार विकलांग जनों को गुमराह कर रही है और लगातार शोषण कर रही है। विकलांग जन को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महीनों धक्के खाने पड़ रहे हैं और सैकड़ों विकलांगजनों को हर सप्ताह बैरंग लौटाया जा रहा है। पुराने मेडिकल प्रमाण पत्रों को मानने से इंकार किया जा रहा है। विकलांग जनों को यूडीआईडी एवं विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु सीएससी केंद्रों के हवाले कर दिया है। जहां पर विकलांगों की भारी लूट होती है।
कपूर सिंह और संदीप ने कहा कि पिछले चार महीने से विकलांग अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन आज तक सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने सुध नहीं ली, जिस कारण विकलांग जनों में जिला प्रशासन व भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष है। यूडीआईडी जो विकलांग जनों का सार्वभौमिक पहचान पत्र है जो सरकार ने 2019 तक बनानी थी लेकिन अभी तक विकलांगों के छोटे से हिस्से की ही बन पाई हैं। विकलांग जनों का बहुत बड़ा हिस्सा ऑनलाइन के फेर में उलझा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई कि जहां भी शिविर लगाया जाए वहां पीने का साफ पानी, व्हीलचेयर, स्पेशल शौचालय एवं बैठने की जगह आदि का प्रबंध हो। विकलांगजनों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न किया जाए तथा पारदर्शिता के साथ विकलांग प्रमाण पत्र बनाए जाएं। सभी विकलांगजनों के विकलांगता प्रमाण पत्र सिविल सर्जन कार्यालय जिला मुख्यालय पर बनाए जाएं तथा विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। जिले में प्रत्येक बुधवार को ही विकलांगता प्रमाण पत्र पॉलीक्लिनिक केंद्र जो सेक्टर-8 में स्थित है इसमें न ही एक्स-रे मशीन है और ना ही किसी प्रकार के टेस्ट की सुविधा है इसलिए नागरिक अस्पताल में ही शिविर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें