फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस ने अपनी चार इनोवा गाड़ी कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद में लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पुलिस को चार इनोवा गाड़ी मिली हैं। इन गाड़ियों को पुलिस अब खुद के काम नहीं लाने की बजाय कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चलाएगी। जिन लोगों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल रही उनको गाड़ी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देनी होगी। इसके बाद पुलिस की इनोवा तुरंत जरूरतमंद की मदद के लिए पहुंचेगी। इन सभी गाड़ियों को आपातकालीन परिवहन में प्रयोग करने के लिए नागरिक अस्पताल में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी वसीम अकरम ने बताया कि पुलिस विभाग की इन गाड़ियों को जरूरतमंद कोविड 19 के रोगियों को उनके घर से अस्पतालों व नर्सिंग होम तक मुफ्त में पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान एंबुलेंस की कमी होने के कारण पुलिस विभाग द्वारा यह परिवहन सेवा प्रदान की गई है। इन गाड़ियों को एंबुलेंस की कमी व निजी एंबुलेंस मालिकों द्वारा ज्यादा किराये की मांग को देखते हुए शुरू किया गया है।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नागरिक आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम जींद के 100, 01681-245711, 8814011525 पर फोन कर इस सुविधा को निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबरों के साथ आपातकालीन चिकित्सा हेल्पलाइन नंबर 108 भी डायल कर सकते हैं। इन वाहनों को चलाने के लिए जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह किसी भी प्रकार से संक्रमण के संपर्क में नहीं होंगे। समय-समय पर उनकी जांच करवाई जाएगी। इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहते हुए मास्क, दस्ताने व बार-बार हाथों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। चालक पुलिस कर्मियों को महामारी के दौरान किसी भी जोखिम से बचाने के लिए आगे की सीट और पीछे की सीट के बीच एक पारदर्शी विभाजन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें