05जेएनडी38: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र बेनीवाल जसविंद्र ।स्रोत
जींद। हरियाणा ओलंपिक राज्य खेल-2025 के तहत तीन से पांच नवंबर तक आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बुधवार को 12 पदक अपने नाम किए। जींद के सचिन रेडू ने 200 व 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीते।
वहीं, रविंद्र अत्री ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा, आदित्य धुल ने 400 मीटर इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम इवेंट में 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में सचिन रेडू, रविंद्र अत्री, आदित्य धुल और रॉबिन की टीम ने रजत पदक जीतकर जींद का नाम रोशन किया। इसके अलावा 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले मिक्स इवेंट में सचिन रेडू, आदित्य धुल, आस्था और निशु ने कांस्य पदक हासिल किया।
राज्य खेलों में छाए जींद के तैराक
एथलेटिक में आदित्य ने 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। वहीं, रविंद्र ने 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक, सचिन ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। टीम मुकाबलों में जींद के तैराकों का दबदबा देखने को मिला। 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (लड़के) में आदित्य, रविंद्र रॉबिन और मधुसूदन की टीम ने स्वर्ण पदक जीता जबकि 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में इन्हीं खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किया। लड़कियों की टीम ने 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में रजत और 4 गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता।
वर्जन
प्रशिक्षकों राम व राजेश के प्रयास का परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद रामराय गांव के तीर्थ तालाब में अभ्यास करने वाले इन तैराकों ने अपनी मेहनत और लगन से जींद का नाम पूरे राज्य में रोशन किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिलेभर में खुशी की लहर है।-रामपाल हुड्डा, जिला खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद