फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुविधाओं के अभाव में चली जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

Mon, 13 Oct 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी09: खेल के मैदान में पेयजल, शौचालय की बदइंतजामी होने की जानकारी देते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के हिंदू कन्या कॉलेज व अर्जुन स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं का खेल चला। यहां खिलाड़ियों को पेयजल, शौचालय तक की सुविधा नहीं मिली। इसके अलावा टीम लेकर आए अध्यापकों ने भी कुर्सी तक नहीं मिलने पर एतराज जताया। इसके चलते अध्यापक कभी मंच तो कभी हॉल में घूमते रहे।
विज्ञापन

शहर के हिंदू कन्या कॉलेज में हिसार, करनाल समेत कई जिलों के खिलाड़ी खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए थे। रात को आते ही इन खिलाड़ियों के लिए परेशानी शुरू हो गई थी। खिलाड़ियों ने बताया कि रात को जिस स्कूल में रोके गए थे। वहां पंखें भी ठीक से नहीं चले। इसके कारण मच्छरों से परेशान रहे।
वहीं प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज में नीलोखेड़ी से आए खिलाड़ी राहुल, अक्षित, वैभव, अर्नव, प्रिंस व देव ने बताया कि पीने के लिए पानी के कैंपर अंदर रखवाए गए हैं जबकि एक गाड़ी पेयजल के लिए दोपहर बाद मंगवाई गई।
विज्ञापन

कॉलेज में खिलाड़ियों की संख्या के अनुसार शौचालय नहीं हैं, जबकि एक मोबाइल टाॅयलेट मंगवाई गई है। इसमें सफाई नहीं होने के कारण दूर से ही बदबू फैल रही है। इसको लेकर किसी विद्यार्थी की सुनवाई नहीं हुई। कई अध्यापकों ने भी बच्चों के पेयजल की समस्या तो खुद के बैठने के लिए कुर्सियों की बदइंतजामी को लेकर नाम नहीं छापने की शर्त पर उजागर किया।
विज्ञापन

वहीं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा से बात करने ने लिए कॉल की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें