14जेएनडी25 : गीता जयती पर आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी। स्रोत स्कूल।
- फोटो : katra news
उचाना। खंडस्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद रहे। रणपाल श्योकंद ने बताया कि खंड स्तर पर टॉप तीन रहने वाले प्रतिभागियों को डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल जींद में 21 नवंबर को सुबह नौ बजे पहुंच कर जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में उचाना खंड की तरफ से हिस्सा लेना है। प्रत्येक प्रतियोगिता में में प्रथम रहने वाले को 1100, द्वितीय को 750, तृतीय को 500 रुपये और तीन सांत्वना पुरस्कार के रूप में 100-100 रुपये की राशि ऑनलाइन खाते में डाली गई। संवाद