फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

Wed, 17 Apr 2024 08:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने लोकसभा चुनाव के तहत जिला में बनाए गए मतगणना केंद्रों का संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ निरीक्षण करके वीरवार को वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम सहित मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में तमाम जानकारी भी रिटर्निंग अधिकारियों से ली।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि लोकसभा आमचुनाव को लेकर 06-सोनीपत लोकसभा की मतगणना का कार्य 34-जुलाना की अर्जुन स्टेडियम के रेसलिंग हॉल में, 35-सफीदों की अर्जुन स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में, 36-जींद की अर्जुन स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में केंद्र स्थापित किए जाएंगें। इसके अलावा 04-हिसार लोकसभा के लिए 37-उचाना कलां के मतों की गिनती का कार्य प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज के मल्टीपरपज हाल में, 03-सिरसा लोकसभा की मतों की गिनती का कार्य हिन्दू कन्या कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में करवाई जाएगी। अधिकारी ने पांचों मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव से पहले जो भी आवश्यक तैयारियां की जानी हैं, उन्हें समय रहते पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्था के साथ-साथ मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रॅांग रूम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से यह भी जाना कि किस प्रकार ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा एवं सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर क्या-क्या प्रबंध पहले सुनिश्चित हों।
मतगणना व स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा के हों पुख्ता प्रबंध
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मतगणना केंद्रों की एवं स्ट्रांग रूम की छतों का निरीक्षण अवश्य कर लें कि कहीं पानी की लीकेज ना हो, इसके अलावा कहीं पर भी बिजली के तार खुले ना हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता के निर्देश दिए कि वे स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था करें और साथ ही बसों के आने व जाने के लिए अलग से एक नया गेट बनाकर रास्ता बनाएं ताकि मतगणना वाले दिन किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। स्ट्रांग रूम में किसी भी प्रकार की खिड़की खुली ना हो उसे पूरी तरह से सिमेंट की दीवार से ढंके।
विज्ञापन


चुनाव संबंधी कार्यों की तैयारियों में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मतगणना केंद्रों में वीवीपैट, एलईडी स्क्रीन, वैरिकेटिंग, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी इत्यादि कार्य सुचारू रूप से करें। चुनाव संबंधी कार्यों की तैयारियों में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए, जो कार्य कल करना हैं उसकी कसरत एक दिन पहले ही कर ली जाए। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों के एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक, चुनाव तहसीलदार प्रदीप सरोहा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आर के नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें