फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला परिषद चेयरपर्सन ने किया विकास कार्य का उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी21-लोधर में महर्षि लोमश लोकोद्वार तीर्थ पर शैड निर्माण का उद्घाटन करते हुए जिप चेय
विज्ञापन
जींद। लोधर स्थित महर्षि लोमश लोक तीर्थ प्रांगण में जिला परिषद की ओर से करवाए गए विकास कार्य का उद्घाटन जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने किया। इस अवसर पर लगभग 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। साथ ही पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शौचालय निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने विद्यालय में गर्मी की छुट्टियों के बाद अपने निजी कोष से वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मंच संचालन मा. बलिंद्र ने किया। मनीषा रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है और जिला परिषद के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद मंजीत, सरपंच प्रतिनिधि मंदीप और कमेटी प्रधान सुरेंद्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें