फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिवक्ता दलबीर बोले-27 फरवरी को ही होगा जिला बार चुनाव

विज्ञापन
24जेएनडी20-जिला बार की दीवार पर उम्मीदवारों ने चस्पा किए अपने-अपने पोस्टर। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बार कौंसिल के रोक लगाने के बाद भी चुनाव प्रक्रिया लगातार चल रही है। मंगलवार को बार में चुनाव को लेकर पूरी गहमागहमी लगी रही। सभी उम्मीदवार अधिवक्ताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान विकास लोहान ने चुनाव को गैर संवैधानिक बताया था और पूर्ण रूप से बहिष्कार किया था । हालांकि दिसंबर माह में जिला बार एसोसिएशन के कुछ सदस्यों के अनुरोध पर आगामी चुनाव करवाने के लिए पांच सदस्य कमेटी गठित की थी। यह कमेटी जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की ओर से गठित की गई थी जो कमेटी नियमित रूप से अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए थी।
इस समय पंजाब एवं हरियाणा में पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के चुनाव की प्रक्रिया जारी है जोकि यह चुनाव 18 मार्च को संपन्न होने हैं। इसको लेकर पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल को अपना अनुरोध पत्र भेज दिया था लेकिन पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल ने चुनाव होने के कारण जिला बार एसोसिएशन जींद के चुनावों को आठ दिसंबर को बार कौंसिल आफ इंडिया ने इस पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


27 फरवरी को होगा मतदान
बार के चुनाव को लेकर 22 फरवरी तक नामांकनों की जांच गई थी। 23 फरवरी दोपहर तक नामांकन वापस लेने की तारीख निर्धारित की गई थी और शाम को आवेदनकर्ताओं की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। अब 27 फरवरी को सुबह मतदान होगा जो कि शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी।
वर्जन
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 27 फरवरी को होगा। बार कौंसिल की रोक लगाने से कुछ नहीं होगा। यदि कोर्ट ही स्टे लगा दे तो चुनाव स्थगित हो सकता है।
-अधिवक्ता दलबीर शर्मा, चुनाव अधिकारी
वर्जन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर एसपी और डीसी को शिकायत दे दी है। वहीं बार कौंसिल को भी ई-मेल के माध्यम से रिपोर्ट भेज दी है। अब आगे बार कौंसिल ही कार्रवाई करेगा। -अधिवक्ता विकास लोहान, कार्यकारी प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें