फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को

Wed, 18 Oct 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा व पंजाब बार काउंसिल ने सभी जिलों में बार एसोसिएशन में चुनावों की तिथि घोषित कर दी है। सभी जिलों में बार एसोसिएशन के जिला प्रधान, उपप्रधान, सचिव तथा सह सचिव के लिए 15 दिसंबर को चुनाव होंगे। इसके लिए सभी बार एसोसिएशन को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य पदों का चुनाव एक वर्ष के लिए होता है। हर वर्ष नए प्रधान चुनाव जाते हैं। इसके अलावा उपप्रधान, सचिव और सह-सचिव का चुनाव भी होता है। हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी बार एसोसिएशन अपनी तैयारी कर लें। 14 नवंबर तक बार सदस्यों की मतदाता सूची जारी करनी है। 15 नवंबर को रिटर्निंग अधिकारी को यह सूची बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी होगी। यदि किसी वकील को इस पर एतराज है तो वह 21 नवंबर तक आपत्ति जता सकते हैं। 30 नवंबर तक यदि वकील का एतराज जायज है तो उसे ठीक करना है, नहीं तो फाइनल मतदाता सूची जारी करनी होगी। एक दिसंबर को बार एसोसिएशन कमेटी अपने एक वर्ष के लेखा-जोखा का ऑडिट करवाएगी। इसके बाद नामांकन, नामांकन पत्राें की छंटनी, नामांकन पत्र वापस लेना और चुनाव चिह्न जारी करने की तारीखों की घोषणा की जाएगी। 15 दिसंबर को चुनाव करवाया जाएगा। उसी दिन शाम को मतदान के आधार पर प्रधान, उपप्रधान, सचिव तथा सह-सचिव की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
देवेंद्र लोहान हैं बार एसोसिएशन के प्रधान
इस समय बार एसोसिएशन के जिला प्रधान देवेंद्र लोहान हैं। संदीप मोटसरे उपप्रधान, विनोद टींडल सचिव तथा हंसराज कुंडू सह-सचिव हैं। देवेंद्र लोहान ने कहा कि चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। तय समय पर बार एसोसिएशन का चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें