फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में जिला 17वें नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगाने के मामले में जींद जिला अन्य जिलों के मुकाबले काफी पीछे है। प्रदेश में जिला 17वें स्थान पर है। सबसे अधिक टीका गुरुग्राम तो सबसे कम नूंह के लोगों ने लगवाया है। जिले में 22 मार्च के बाद ही वैक्सीन लगाने के अभियान ने रफ्तार पकड़ी है। जिले में अब तक 56600 लोगों ने पहली तथा 4314 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इनमें भी 60 वर्ष आयु के 32274 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। फिलहाल 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में सबसे अधिक गुरुग्राम में 287858 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद जिला है, जिसमें 191530 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सबसे कम नूंह में 17940 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जिले में 22 मार्च को ही वैक्सीन लगाने के अभियान ने गति पकड़ी। 22 मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने मेगा वैक्सीनेशन दिवस मनाया, जिस दिन जिले में 11843 लोगों ने टीका लगवाया। इसके बाद 30 मार्च को भी 11393 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग 34 स्थानों पर टीका लगाने के लिए शिविर लगा रहा है। जिले में लगातार वैक्सीन लगाने के अभियान को गति दी जा रही है।
हरियाणा में जिला अनुसार वैक्सीन का विवरण
जिला कुल प्रथम डोज द्वितीय डोज
गुरुग्राम 287858 257277 30581
फरीदाबाद 191530 172304 19226
अंबाला 157512 148122 9390
सोनीपत 117233 108135 9098
करनाल 113134 102579 10555
सिरसा 110511 103527 6984
यमुनानगर 90207 82893 7314
पंचकूला 81215 72891 8324
रेवाड़ी 79653 73164 6489
हिसार 77341 67377 9964
भिवानी 76312 70963 5349
रोहतक 74499 66039 8460
कुरुक्षेत्र 73722 69329 4393
पानीपत 67780 62935 4845
झज्जर 66696 62096 4600
महेंद्रगढ़ 66203 61607 4596
जींद 60914 56600 4314
कैथल 55432 47951 4481
फतेहाबाद 54354 50670 3684
पलवल 52893 50137 2756
चरखी दादरी 39900 36900 3090
नूंह 17940 15456 2484
जिले में लगातार कोरोना का टीका लगाने के अभियान को गति मिल रही है। अब लोग वैक्सीन के प्रति जागरूक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 34 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा जा रहा है। वैक्सीनेशन अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जीजान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें