15जेएनडी40: राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में लगा साइकिल मेला। स्रोत शिक्षक
जींद। राजकीय विद्यालयों में छठी कक्षा में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के 95 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को साइकिल मेला लगाकर साइकिल मुहैया करवाया गया। दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला। इससे उन विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में आसानी होगी।
राजकीय मॉडल संस्कृतिक प्राथमिक पाठशाला में साइकिल विक्रेताओं की ओर से स्टॉल लगाए गए। इसमें 20 इंच साइकिल का रेट जीएसटी सहित 2800 रुपये व 22 इंच साइकिल का रेट तीन हजार रुपये जीएसटी सहित निर्धारित किया गया था। साइकिल मेले के दौरान विद्यार्थी 20 व 22 इंची साइकिल अपनी पंसद अनुसार विद्यार्थियों ने खरीदे।
इसमें 20 इंची साइकिल 74 विद्यार्थियों ने तो 22 इंची साइकिल 21 विद्यार्थियों ने खरीदे। अगर अभिभावक व विद्यार्थी शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा रेट की साइकिल पसंद करते हैं तो निर्धारित राशि से ज्यादा की जो भी राशि होगी वह अभिभावकों को अपनी जेब से देनी होगी।
अनुसूचित जाति के विद्यार्थी जो परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे हैं वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के ऐसे विद्यार्थी जिनके अपने गांव में स्कूल नहीं हैं व अन्य गांव में दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता था। उनको यह शिक्षा विभाग की तरफ से बड़ी राहत है।
वर्जन
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में सोमवार को साइकिल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के 95 विद्यार्थियों ने साइकिल खरीदी। यह वह विद्यार्थी थे जो दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर स्कूल आते हैं। अब स्कूल आने के लिए इन विद्यार्थियों को यह बेहतर सुविधा मिली है। -डॉ. विजय लक्षमी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।