सफीदों। गांव हरिगढ़ में जमीन की निशानदेही के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले को लेकर एक पक्ष की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हरिगढ़ निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 मई को अपनी जमीन की निशानदेही करवा रहे थे इसी दौरान कपिल, रामफल, दीपक, अमित और राहुल सहित नौ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रमोद का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन की निशानदेही के लिए लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया और उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि प्रमोद के बयान के आधार पर पांच नामजद आरोपियों सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद