फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उप स्वास्थ्य केंद्र रिटोली में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बुखार से पीड़ित मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। एमपीएचडब्ल्यू निर्मल सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। इससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इनसे बचाव के लिए घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, टायर और पानी की टंकियों को नियमित रूप से साफ कर ढककर रखने की सलाह दी गई। सप्ताह में कम से कम एक दिन ड्राई डे मनाकर पानी के बर्तनों को खाली कर सुखाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या उल्टी जैसे लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई। पूजा देवी और गीता ने 14 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने और आईडीएफसी कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें