23जेएनडी18: शहीदी स्मारक पर पौधरोपण करते हुए अधिवक्ता। स्त्रोत : अधिवक्ता
जींद। भाजपा विधि विषयक विभाग की बैठक जिला प्रमुख एडवोकेट नवदीप बेनीवाल की अध्यक्षता में अदालत परिसर में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के विभिन्न समाज सेवा के कार्यों को करने की चर्चा हुई। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा विधि विषयक विभाग की टीम ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर, शहीदों को श्रद्वाजंलि देकर सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर अधिवक्ता भीम कौशल, दर्शन ढंडा, नरेंद्र पांचाल, श्यामलाल कौशिक, जितेंद्र राणा, प्रीति शर्मा, अजय कुंडू, अरुण गर्ग मौजूद रहे। संवाद