फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आगामी योजनाओं और प्रस्तावित आमसभा पर की चर्चा

विज्ञापन
बैठक करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत : सभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा की एक बैठक प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में सभा मुख्यालय ब्रह्मगढ़ पर संपन्न हुई। बैठक में सभा के वर्तमान कार्यों, आगामी योजनाओं और प्रस्तावित आमसभा पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में सभा प्रधान गौतम ने सभी उपस्थित सदस्यों को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी कार्ययोजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। महासचिव जयकुमार कौशिक ने पिछली बैठक के निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
सभा के प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अक्तूबर सुबह 10 बजे सभा मुख्यालय ब्रह्मगढ़ पर आयोजित की जाएगी।
आमसभा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उपप्रधान दीपक शर्मा, महासचिव जयकुमार कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र तिवारी, पीसी भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, श्याम बाबू, दिनेश वशिष्ठ, मैनेजर हेमंत भारद्वाज एवं दीपक शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें