25जेएनडी12: बैठक करते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के सदस्य। स्रोत संघ।
नरवाना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान सोमदत्त बेदी की अध्यक्षता में प्राथमिक अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह श्योरण व जिला शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने जींद में नियुक्ति पर दोनों अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान प्राथमिक अध्यापकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें ट्रांसफर ड्राइव में अंकों का लाभ, लंबित एसीपी, मेडिकल क्लेम, एलटीसी मामलों के निपटारे के साथ-साथ स्कूलों में सफाई व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे शामिल रहे। कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही करवा दिया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ जींद के साथ जल्द बैठक करने की बात कही। इस अवसर पर एफएलएन कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष नाथूराम गोयल, अमरजीत राठी, यशवीर, मनीष शर्मा सहित अन्य मौजूद। संवाद