14जेएनडी07-बैठक में दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श करते हुए सदस्य। स्रोत स
- फोटो : सीएचसी अछल्दा में पूरन की मौत पर विलाप करते परिजन।
जींद। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारियों में स्वागत समिति की बैठक हुई। सम्मेलन 28 और 29 जून को जींद में श्रीकृष्ण पैलेस में होगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक स्वागत समिति की अध्यक्ष कुसुम दलाल और जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान आशा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव कोशिगन व कोषाध्यक्ष नूतन प्रकाश ने किया।
बैठक में राज्य अध्यक्ष सविता ने संबोधित किया। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया। राज्य सम्मेलन में कन्या भ्रूण हत्या, छेड़खानी, दुष्कर्म, यौन हिंसा, अपहरण, दहेज, घरेलू हिंसा और नशाखोरी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव कपूर सिंह, रमेश चंद्र, सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजीव ढांडा, संदीप जाजवान, सोहनदास, चमन, प्रकाश चंद्र, मास्टर बलबीर, आदि मौजूद रहे।