जींद। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम जिलेभर के राजकीय व निजी विद्यालयों में दिखाया गया। कार्यक्रम में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूलों में कार्यक्रम दिखाने के लिए स्क्रीन, एजुसेट व इंटरनेट की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा पर चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए।
इसके अलावा किसी भी विषय से नहीं घबराने के लिए कहा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए समय प्रबंधन के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम सुनकर विद्यार्थियों ने कहा कि इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा पहुंचे। कार्यक्रम सुनकर विद्यार्थियों ने इसे काफी लाभदायक बताया और प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई बातों को जीवन में पालन करने की बात कही।
बॉक्स
समय सदुपयोग करने के बारे में मिली मदद
जब भी परीक्षा पास आती है तो दबाव रहता है कि जल्दी-जल्दी सब पढ़ना है और अच्छा पढ़ना है। इस दौरान विद्यार्थियों की खाने-पीने व सोने का शेड्यूल बिगड़ जाता है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में बताया कि समय का सदुपयोग कैसे किया जाए। इससे समझ आया कि विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए और समय प्रबंधन अपनाकर कार्य करने चाहिए।
-पूर्वी, 12वीं कक्षा, कला संकाय
बॉक्स
कमजोर विषयों की बेहतर तैयारी करने के बारे में मिली जानकारी
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सुनकर समझ आया कि विद्यार्थियों को उस विषय की तैयारी बेहतर तरीके से करनी चाहिए, जिसमें वह कमजोर हैं। अक्सर विद्यार्थी उस विषय को ही पढ़ते हैं, जिसमें उनकी रुचि होती है। वहीं, दूसरे विषयों की ओर ध्यान नहीं देते। ऐसे में समझ आया कि विद्यार्थी को उस विषय की बेहतर तरीके से तैयारी करनी चाहिए, जिसमें वह कमजोर है।
-तनीषा, 12वीं कक्षा, कॉमर्स संकाय
बॉक्स
आत्मविश्वास हो तो घबराने की नहीं जरूरत
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में तैयारियों को लेकर तरह-तरह के सवाल आते रहते हैं। इससे विद्यार्थियों का मन कई बार विचलित हो जाता है। कार्यक्रम सुनकर पता लगा कि अगर मन में आत्मविश्वास हो तो घबराने की जरूरत नहीं है और मन विचलित भी नहीं होता। परीक्षा के दौरान केवल अच्छे तरीके से ध्यान केंद्रित कर तैयारी करने के बारे में समझ आया है।
-अगम, 12वीं कक्षा, कॉमर्स संकाय
बॉक्स
संकोच होने पर अभिभावकों के साथ करनी चाहिए बात
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिप्स दिए कि विद्यार्थी को वर्तमान में जीना चाहिए। आजकल विद्यार्थी परीक्षा का तनाव ज्यादा मानते हैं। इस कारण उनके स्वभाव में भी बदलाव आता है। अक्सर विद्यार्थी चिड़चिड़ा हो जाते हैं और तनाव में चला जाता है। कार्यक्रम सुनकर सीख मिली है कि जब भी मन में कोई संकोच हो तो उसे अपने अभिभावकों के साथ साझा करना चाहिए।
-शुभम, 12वीं कक्षा, कला संकाय
10जेएनडी10-पूर्वी।
10जेएनडी10-पूर्वी।
10जेएनडी10-पूर्वी।
10जेएनडी10-पूर्वी।