14जेएनडी10 : संचार अनुसंधान और मीडिया विषय व्याख्यान में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में बुधवार को एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम की सहायक प्रोफेसर डॉ. तेजी ईशा द्वारा संचार अनुसंधान और मीडिया विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ. तेजी ईशा ने कहा कि संचार अनुसंधान की मूल अवधारणाओं, शोध पद्धतियों, मीडिया अध्ययन के बदलते रुझानों व न्यू मीडिया की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संचार अनुसंधान न केवल मीडिया की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करता है, बल्कि समाज पर मीडिया के प्रभावों का वैज्ञानिक विश्लेषण भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध लेखन, डेटा संग्रह, कंटेंट एनालिसिस, सर्वे रिसर्च, डिजिटल मीडिया रिसर्च सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। संवाद