जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित अंतिम चरण में प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्राथमिक शिक्षकों ने शिक्षण को आधुनिक रणनीतियों, नवाचारों और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक दक्षता को सुदृढ़ किया जा सके व हर बच्चा निपुण बन सके।
एफ एलएन जिला को-ऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ ने कहा कि इस समय जिले में आठ प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जिलों के 320 प्राथमिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। डिफेंस कालोनी स्कूल व राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय जींद शहर के प्रशिक्षण केंद्रों को उन्होंने निरीक्षण किया। सभी मास्टर ट्रेनर तथा शिक्षकों से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया। राजेश वशिष्ठ ने सभी शिक्षकों को प्रिंट रिच, टीएलएम, पाठ्य वस्तु को सरल बनाने संबंधित अपने विचार रखे। सभी प्रतिभागियों ने आश्वासन दिलाया कि स्कूल खुलने के बाद वे इसे अपनी कक्षा कक्ष में इसे लागू करके बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देंगे।