फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 19 लाख रुपये वसूलने के मामले का खुलासा

Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी08-हनीट्रैप मामले में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। दुष्कर्म केस में फंसाने का भय दिखाकर युवक से 19 लाख रुपये वसूलने के मामले में सीआईए पुलिस ने मुख्यारोपी समेत पांच आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शामदों गांव निवासी सुखविंद्र उर्फ किड़ू, खरल निवासी संदीप कुमार, अनिल कुमार उर्फ नील, हांसी के कुलाना फार्म निवासी महिला मंजीत ढिल्लों उर्फ पिंकी और दनौदा खुर्द निवासी महिला रीना के तौर पर हुई है। इस मामले को लेकर डीएसपी अमित कुमार भाटिया ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन


डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि बड़नपुर निवासी अनूप ने 16 अप्रैल को शहर थाना नरवाना में दी शिकायत में बताया था उसकी जानकारी दनौदा खुर्द निवासी रीना से थी। 15 अप्रैल को वह रीना के साथ बेलरखा गांव से नरवाना की तरफ अपनी बाइक पर आ रहा था कि नरवाना रेलवे ओवरब्रिज पर आई-10 कार सवारों ने उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और धक्के से उसे और रीना को अपनी कार में डाल लिया। बेलरखा के नजदीक रीना को कार से उतार दिया, लेकिन उसका अपहरण करके अंबरसर की तरफ बड़ी नहर पर ले जाकर मारपीट की। कार में सवार महिला ने अपने आप को महिला एसएचओ बताया। उसके बाद दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर छोड़ने की एवज में 20 लाख रुपये की मांग की। डर के मारे आढ़ती के माध्यम से 19 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए और शहर के एक बैंक में आरोपियों के साथ जाकर 19 लाख रुपये कैश निकलवाकर उन्हें दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने अनूप को अपोलो चौक नरवाना पर उतार दिया और मौका से गाड़ी सहित फरार हो गए। अनूप ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने अनूप को अस्पताल में दाखिल कराया और शहर थाना में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बाद में एक विशेष टीम का गठन किया और तुरंत प्रभाव से मामले की जांच में लगा दिया। आरोपियों को पकड़े जाने के बाद उनके कब्जे से 19 लाख रुपये की बरामदगी की गई। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन




दो आरोपियों पर हैं तीन-तीन मामले दर्ज

आरोपी सुखविंदर उर्फ कीडू के खिलाफ अलेवा थाने में आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ भी गढ़ी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें