जुलाना। बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में चुनाव के दौरान वोट डालने को लेकर दो युवकों ने बीयर की खाली बोतल से वार कर दिया। इसमें दो युवक घायल हो गए। शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव निवासी विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर की रात में गांव के ही मोहित उर्फ मोनी व सचिन उनके घर आए और चुनाव में वोट डालने को लेकर पूछा। उसने कहा कि वह भाजपा को वोट देगा। इस पर दोनों ने उस पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। इसमें वह और उनके घर पर किराये पर रहने वाला चरखी दादरी जिले के भांडवा गांव निवासी मनदीप घायल हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने विक्की की शिकायत पर मोहित उर्फ मोनी व सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।