जींद। डिफेंस कॉलोनी स्थित मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के टीजीटी अशोक कुमार को मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निलंबित किया। निलंबन के दौरान टीचर को हेडक्वार्टर रेवाड़ी डीईईओ कार्यालय किया गया है। स्कूल के अंदर स्टाफ के बीच अंदरूनी कलह चल रही है।
इसी के चलते माहौल खराब हो रहा था और इसके चलते ही शिक्षक को निलंबित किया गया है। शिक्षकों ने टीजीटी शिक्षक अशोक कुमार के खिलाफ बीईओ कार्यालय में अनुशासनहीनता की शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि अशोक कुमार ने अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट के प्रयास किए गए। ऐसे में स्कूल का माहौल खराब हो रहा था।
प्राचार्य से बहस करना बन गई आदत
शिक्षकों ने शिकायत में कहा था कि टीजीटी अनावश्यक प्राचार्य के साथ बहस करना, आदेशों की अवहेलना करना उनकी मुख्य आदत बन गई थी। ऐसे में शिक्षक को किसी दूसरी जगह भेजा जाए, जिससे स्कूल का माहौल खराब नहीं हो। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से गठित कमेटी ने मामले की जांच की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि टीजीटी अशोक प्राचार्य के किसी भी मौखिक या लिखित आदेशों को नहीं मानते। बिना प्राचार्य की अनुमति के स्कूल के बीच से ही कार्य छोड़कर चला जाता है।
मौलिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान अशोक कुमार की ड्यूटी डीईईओ कार्यालय रेवाड़ी में रहेगी।
राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी, जींद