फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सुबह सात बजे होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज जींद डिपो ने सफीदों से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। अब अमृतसर जाने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए पहले जींद नहीं आना पड़ेगा। नई बस सुबह सात बजे सफीदों से रवाना होगी और असंध, कैथल, चीका और पटियाला के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी।
रोडवेज ने इस रूट पर सफीदों से अमृतसर तक का किराया 515 रुपये निर्धारित किया गया है। नई बस सेवा से सफीदों के साथ आसपास के गांवों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। खासकर उन लोगों को लाभ होगा, जिन्हें कामकाज, धार्मिक यात्रा या अन्य जरूरी कार्यों से अमृतसर जाना पड़ता है। अब उन्हें सफीदों से ही सीधी बस मिल सकेगी।
विज्ञापन

इससे जींद तक आने-जाने में लगने वाले समय और अतिरिक्त खर्च की बचत होगी। सफीदों से अमृतसर की दूरी करीब 381 किलोमीटर है। बस इस सफर को लगभग दस घंटे में पूरा करेगी। अमृतसर पहुंचने के बाद बस के अगले दिन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर रवाना होने की जानकारी दी गई है।
इससे वापसी के सफर में भी यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। इससे पहले सफीदों क्षेत्र के यात्रियों को अमृतसर जाने के लिए जींद पहुंचना पड़ता था। जींद से अमृतसर के लिए सुबह साढ़े नौ बजे बस चलती है, जो संगरूर और पातड़ा के रास्ते जाती है। सफीदों से सीधी बस शुरू होने से यात्रियों को अब अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज की ओर से सफीदों से अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू की है। इससे अमृतसर जाने के लिए यात्रियों को सीधी रोडवेज सेवा मुहैया होगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें