24जेएनडी24-थाना प्रभारी दिलबाग सिंह।
उचाना। थाना प्रभारी के तौर पर दिलबाग सिंह ने कार्यभार संभाला। दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस थाना में आने वाली शिकायत का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी सामाजिक संगठन, गणमान्य लोग व पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर नशा को जड़ से समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को चाहिए कि नशे संंबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को बताए। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संदिग्ध व्यक्ति अगर नजर आए तो पुलिस थाना व चौकी इंचार्ज को तुरंत जानकारी दे। संवाद