13जेएनडी14: सीआरएसयू में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो. रामपाल सैनी और अन्य।
जींद। सीआरएसयू की छात्रा दीक्षिका ने डिब्रूगढ़, असम में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे महिला चैंपियनशिप के 68 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। चार से नौ अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के सैकड़ों विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीक्षिका को 35000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और आधुनिक खेल संरचना प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यहां की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ा सकें।
कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने कहा कि उनकी यह मेहनत और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि सीआरएसयू के खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर खेल परंपरा को समृद्ध किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि खिलाड़ी के कैंपस पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से खेल के मैदान में किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।