फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डूमरखा की बेटी दीक्षा ने हॉकी में लहराया परचम, चैंपियन टीम का बनी हिस्सा

विज्ञापन
फोटो 6 नरवाना। हॉकी खिलाड़ी दीक्षा।
विज्ञापन
नरवाना। गांव डूमरखा की होनहार हॉकी खिलाड़ी दीक्षा ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर गांव का नाम रोशन किया है। अस्मिता जूनियर महिला हॉकी लीग 2025-26 में नेवल टाटा हॉकी अकादमी, ओडिशा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस विजेता टीम में शामिल होकर दीक्षा ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

दीक्षा की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। हॉकी डूमरखा के कोच सुमित श्योकंद और खिलाड़ियों ने दीक्षा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीक्षा की सफलता गांव की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे उन्हें भी खेलों में आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।
कोच ने कहा कि गांव की बेटियां लगातार खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। दीक्षा की यह उपलब्धि न केवल गांव के लिए गर्व की बात है, बल्कि दूसरी खिलाड़ियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें