07जेएनडी18: जैन स्थानक में मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा को सम्मानित करते हुए। स्रोत:
उचाना। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने प्रवचन में पहुंच कर श्रीएसएस जैन सभा उचाना मंडी स्थानक के विराजमान साध्वी सुदक्षा महाराज ठाणे-5 का आशीर्वाद लिया। साध्वी ने कहा कि प्रभु राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं क्योंकि वे सदा मर्यादा में रहते थे। मर्यादा का अर्थ संयम, निज पर शासन।
सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि उन्हें प्रवचन सुनने का अवसर मिला। जैन साधु, साध्वी निरंतर समाज को बुराइयों से दूर करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। जैन साधु, साध्वियों जैसा त्याग, तप अपने आप में एक मिशाल है।
इस अवसर पर प्रधान दयानंद मित्तल, उप प्रधान होशियार जैन, प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन, महामंत्री दीपक जैन, राजेश जैन, रामचंद्र जैन, मोहन मित्तल आदि मौजूद रहे।